TOP BANNER
Sponsored

सदर प्रखंड में मेगा कैंप आयोजित कर किसानों के बीच केसीसी ऋण का किया गया वितरण

गिरिडीह : सदर प्रखंड में गुरुवार को मेगा कैंप का आयोजन कर किसानों के बीच केसीसी ऋण का वितरण किया गया. मेगा कैंप में उप विकास आयुक्त शशिभूषण मेहरा, कार्यपालक दंडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार, एनडीसी सुदेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बिजय प्रकाश

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 23, 2022 Jun 23 46 Views
Share

गिरिडीह : सदर प्रखंड में गुरुवार को मेगा कैंप का आयोजन कर किसानों के बीच केसीसी ऋण का वितरण किया गया. मेगा कैंप में उप विकास आयुक्त शशिभूषण मेहरा, कार्यपालक दंडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार, एनडीसी सुदेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बिजय प्रकाश एवं अग्रणी जिला प्रबंधक उपस्थित थे. इस दौरान संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेगा कैंप की शुरुआत की गई.

मौके पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए जिला अग्रणी प्रबंधक ने कहा कि इस मेगा कैंप के माध्यम से 2 सौ किसानों के बीच 80 लाख रूपये का केसीसी ऋण वितरण किया जायेगा.

मेगा कैंप में विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, प्रभारी कृषि पदाधिकारी, परियोजना उप निदेशक सह प्रखंड तकनीकि प्रबंधक गिरिडीह, प्रखंड भर के जनसेवक समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories