TOP BANNER
Sponsored

पुण्यतिथि पर याद किये गए डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व विधायक के आवासीय कार्यालय में मना बलिदान दिवस

गिरिडीह : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को भाजपा नगर कमेटी के द्वारा पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान स्व मुखर्जी के तस्वीर पर भाजपाइयों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कार्यक्रम के संयोजक

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 23, 2022 Jun 23 55 Views
Share

गिरिडीह : भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को भाजपा नगर कमेटी के द्वारा पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान स्व मुखर्जी के तस्वीर पर भाजपाइयों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. कार्यक्रम के संयोजक संजय सिंह, सुनील पासवान एवं संदीप डनगाइच थे. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता हरमिंदर सिंह बग्गा एवं संचालन जिला के मीडिया प्रभारी मोतीलाल उपाध्याय के द्वारा किया गया.

बताया गया कि इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाता है. ‘भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1953 में आज के ही दिन कश्मीर मुद्दे पर अपना बलिदान दिया था. डॉ मुखर्जी का बलिदान स्वतन्त्र भारत का ऐसा बलिदान था, जिसने पूरे देश को जोड़ा था. डॉ मुखर्जी के बलिदान के कारण ही कश्मीर के खिलाफ जो साजिश रची गई थी वह उजागर हुई और आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे आज धारा 370 खत्म कर कश्मीर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.

कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला के महामंत्री सुभाष सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुल गुप्ता एवं नगर के महामंत्री सिंकू सिन्हा, रंजीत सिंह, संतोष भारती, समीर दीप , ज्योति शर्मा, हबलु गुप्ता, दीपक शर्मा, रीना शर्मा, नीलू सिंहा, बिनीता कुमारी,संतोष गुप्ता, अजीत राम, पवन शर्मा ,अशोक केसरी, पवन कधवे ,प्रकाश दास, संजीत सिंह, सदानंद राम, गोविंद तुरी समेत अन्य नेता व कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories