AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

शिक्षक सह भाजपा नेता के निधन पर शोक, पूर्व विधायक समेत कई ने दिया श्रद्धांजलि

गावां : प्रखंड के पसनौर निवासी भाजपा नेता सह सहायक शिक्षक उमेश यादव का बुधवार की अहले सुबह असमायिक निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस आवास पर ली।  वे 60 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि उमेश यादव भारतीय जनता पार्टी के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड के पसनौर निवासी भाजपा नेता सह सहायक शिक्षक उमेश यादव का बुधवार की अहले सुबह असमायिक निधन हो गया। उन्होंने अपनी अंतिम सांस आवास पर ली।  वे 60 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि उमेश यादव भारतीय जनता पार्टी के लिए ही नही बल्कि सामाजिक कार्य के लिए भी सदैव तत्पर रहते थे। वे हर गरीबों की मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहते थे. उमेश यादव के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके घर जाकर अंतिम दर्शन किए. तथा परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। । लगभग सभी राजनैतिक दलों के लोग वहां पहुंचे और उमेश यादव को श्रद्धांजलि दी। हर आंख नम थी। बेहद सरल सहज स्वभाव के उमेश यादव सभी के लिए सुलभ थे और सभी की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। सुबह से ही लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे और नम आंखों से उन्हे श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव उनके आवास पर पहुँचे और उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधवाया। उन्होंने कहा कि उमेश यादव धनवार विधानसभा से चुनाव भी लड़े थे। उनके असमय चले जाने से क्षेत्र में हमेशा कमी खलेगा। वह सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ शिक्षक क्षेत्र से भी जुड़े थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories