TOP BANNER
Sponsored

जंगल से कटाई कर खपाई जा रही थी सखुआ लकड़ी, ट्रैक्टर को किया गया जब्त

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र समेत जिलेभर में इन दिनों अवैध रूप से वनों की कटाई का खेल जारी है। रात के अंधेरे तो छोड़ दीजिए कई इलाके ऐसे हैं जहां दिन के उजाले में धंधेबाज अंधाधुंध पेड़ों को काट कर जंगल को उजाड़ चांदी काट रहे हैं। ऐसा ही कुछ मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 15, 2022 Jun 15 73 Views
Share

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र समेत जिलेभर में इन दिनों अवैध रूप से वनों की कटाई का खेल जारी है। रात के अंधेरे तो छोड़ दीजिए कई इलाके ऐसे हैं जहां दिन के उजाले में धंधेबाज अंधाधुंध पेड़ों को काट कर जंगल को उजाड़ चांदी काट रहे हैं। ऐसा ही कुछ मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोदयडीह से सामने आया है। हालांकि इस बार वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। जब्त ट्रैक्टर में सखुआ की लकड़ी लोड थी। हालांकि इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।

 

बताया गया कि रेंजर एस.के रवि को मिली गुप्त सूचना पर एक टीम का गठन कर मुफ्फसिल थाना पुलिस की सहयोग से छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस व वन कर्मियों को देखकर चालक ट्रैक्टर भगाने लगा और आगे चलकर ट्रैक्टर पलट गया। जिसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया।

 

जब्त ट्रैक्टर लेदा के जितेंद्र कुमार वर्मा का बताया जा रहा है। बताया गया कि ट्रैक्टर मालिक और धंधे में शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में सुमित कुमार सिंह, सागर कुमार विश्वकर्मा, एंथनी हेंब्रम, रमेश टुडू व मुफ्फसिल थाना पुलिस शामिल थी।

MIDDLE
Sponsored

देखें न्यूज बुलेटिन

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=557397409301168&id=100064024504271&sfnsn=mo

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories