TOP BANNER
Sponsored

सैप्टिक टैंक प्लांट का ट्रायल शुरू, जल्द निगम वासियों को मिलेगा इसका लाभ

  नारियल फोड़ कर किया गया विधिवत शुभारम्भ गिरिडीह : स्वच्छ भारत मिशन अमृत योजना के तहत निर्मित सैप्टिक टैंक प्लांट का सांकेतिक रूप से ट्रायल रविवार से प्रारंभ हो गया. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, प्रभारी महापौर प्रकाश राम, उपनगर आयुक्त स्मृता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर ट्रायल प्रारंभ किया गया.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 5, 2022 Jun 5 49 Views
Share

 

नारियल फोड़ कर किया गया विधिवत शुभारम्भ

गिरिडीह : स्वच्छ भारत मिशन अमृत योजना के तहत निर्मित सैप्टिक टैंक प्लांट का सांकेतिक रूप से ट्रायल रविवार से प्रारंभ हो गया. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, प्रभारी महापौर प्रकाश राम, उपनगर आयुक्त स्मृता कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर ट्रायल प्रारंभ किया गया. बता दें कि झारखंड राज्य का यह पहला सैप्टिक टैंक प्लांट है. यह प्लांट निगम की ओर से संचालित होगा और इसके देख रेख का जिम्मा सीमा लैब प्रा.लि.की ओर से किया जाएगा. बताया गया कि सैप्टिक प्लांट में निगम क्षेत्र के गंदगी और कचरा को एकत्रित कर उसे खाद बनाकर तैयार किया जाएगा.

इस बाबत उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह में यह सैप्टिक प्लांट पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है. पर्यावरण दिवस पर सांकेतिक रूप से इसकी शुरुआत भी कर दी गई है. अब शहर के कचरों को यहां रिसाईकल कर खाद बनाया जाएगा. साथ ही उससे निकलने वाले पानी का भी प्रयोग किया जाएगा.

वहीं उप महापौर ने बताया कि लंबे समय से सैप्टिक टैंक बनाने की बात चल रही थी जो आज बनकर तैयार है.बताया कि ट्रायल के बाद बहुत जल्द प्लांट पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा. साथ ही शहरी क्षेत्र में कॉल सेंटर भी बनाए जायेंगे. जिसपर सम्पर्क कर लोग अपने अपने घरों, होटलों के टैंक की गन्दगी के उठाव करवा पाएंगे. इसके लिए अभी 15 डाला गाड़ी की व्यवस्था है. आगे इसे ओर बढ़ाया जाएगा.

MIDDLE
Sponsored

ट्रायल शुभारम्भ के दौरान पर्यावरण दिवस पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा पौधा भी लगाया गया. इस मौके पर सीमालैब प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष असीम पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि छोटे लाल यादव, अर्बन मंजूर आलम, जेई सोमा कुमारी, शुभम कुमार, प्रदीप सिन्हा, दिनेश राणा, गोपाल राणा समेत नगर निगम के अन्य कर्मी मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories