TOP BANNER
Sponsored

धरना में जा रहे 3 नहीं, सभी किसानों पर मुकदमा करने की मांग, किसान पंचायत का किया आयोजन

गिरिडीह : बीतें 22 फरवरी को किसान मंच द्वारा आहूत धरने में जा रहे 3 सौ किसानों में केवल 3 किसानों पर मुकदमा दर्ज किये जाने का किसान मंच ने विरोध जताया है . मंगलवार को इस मुद्दे पर मंच द्वारा झंडा मैदान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया. मौके पर निर्णय लिया गया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 24, 2022 May 24 53 Views
Share

गिरिडीह : बीतें 22 फरवरी को किसान मंच द्वारा आहूत धरने में जा रहे 3 सौ किसानों में केवल 3 किसानों पर मुकदमा दर्ज किये जाने का किसान मंच ने विरोध जताया है . मंगलवार को इस मुद्दे पर मंच द्वारा झंडा मैदान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया. मौके पर निर्णय लिया गया कि सभी का नाम इस मुकदमे में जोड़ने को लेकर थाना प्रभारी को आवेदन दिया जाएगा. इसके बाद मंच के किसान मुफ्फसिल थाना पहुंचे और आवेदन देने का प्रयास किया, लेकिन थाना में किसानों का आवेदन लेने से मना कर दिया गया.

इसके बाद किसान वापस झंडा मैदान पहुंचे और बैठक की. बताया गया कि अब डाक के जरिए आवेदन भेजकर प्राथमिकी में सभी के नाम को जोड़ने की मांग की जाएगी. वहीं आगामी 31 मई को जेल भरो आंदोलन किया जायेगा. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पुलिस अंग्रेजी हुकूमत चला रही है. किसानों में फूट डालने की नीति से केवल 3 नामजद लोगों के विरुद्ध मुकदमा किया गया है. मगर मंच इस नीति को हर हाल में विफल करेगा. बताया कि मुकदमे को लेकर मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगे.

गौरतलब है कि बीतें 22 फरवरी को सूचना अधिकार अधिनियम के तहत अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा के समक्ष दायर अपील के आलोक में रजिस्टर टू का अभिप्रमाणित प्रति नहीं दिए जाने के विरोध में पपरवाटांड स्थित समाहरणालय में किसान धरना देने जा रहे थे. इस मामले में मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 48/2022 दर्ज कर 3 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था. इसी का किसान मंच विरोध जता रहा है.

MIDDLE
Sponsored

किसान पंचायत में किसान मंच के उपाध्यक्ष ज्योति सोरेन, आर० टी० आई० कार्यकर्ता कुंजलाल साव, किसान मंच के गांडेय प्रखंड सचिव अख्तर खान,अमजो मौजा कमिटी अध्यक्ष छत्रधारी सिंह, उदयपुर मौजा कमिटी अध्यक्ष गोने टुडू, गोलगो अध्यक्ष दासो मुर्मू, दुर्गापुर अध्यक्ष हेमलाल सिंह, महुआर अध्यक्ष कुंजल कुम्हार, करमजोरा अध्यक्ष सरजू हांसदा, भोगतिया लोहारी अध्यक्ष पुरन सिंह, टाटो कियारी अध्यक्ष रोहित यादव, पुरना नगर अध्यक्ष मंटू कुमार चंद्रवंशी, विजय सिंह, रंजीत सिंह, गुलाम मियां, श्यामलाल सिंह,रामचंद्र सिंह, डमर सिंह, धनेश्वर पंडित, बासुदेव मरांडी, मंगरू सोरेन, कैलाश प्रसाद सिंह, लालो सिंह, बेदाम महतो, बसंती देवी, ललिता देवी समेत अन्य किसान उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories