TOP BANNER
Sponsored

राज्य सरकार को अस्थिर करने का आरोप, झामुमो कार्यकर्त्ताओं ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का फूंका पुतला गिरिडीह : झामुमो नगर कमेटी के द्वारा सोमवार को शहर भर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन और रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में शहर के अंटा बंगला मैदान से सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्त्ता बैनर पोस्टर के साथ स्टेशन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 23, 2022 May 23 50 Views
Share

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का फूंका पुतला

गिरिडीह : झामुमो नगर कमेटी के द्वारा सोमवार को शहर भर में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन और रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में शहर के अंटा बंगला मैदान से सैकड़ों की संख्या में झामुमो कार्यकर्त्ता बैनर पोस्टर के साथ स्टेशन रोड होते हुए शहर के पदम चौक, कालीबाड़ी चौक होते हुए टावर चौक पहुंचे, यहां कार्यकर्त्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इसके बाद कार्यकर्त्ताओं ने टावर चौक पर धरना प्रदर्शन भी किया।

मौके पर पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने झारखंड में लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए हेमंत सोरेन सरकार को अस्थिर करने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

इस बाबत पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में जनता के द्वारा चुने हुए लोकतांत्रिक सरकार को केंद्र सरकार ईडी के जरिए अस्थिर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि खनन लीज मामले में पूजा सिंह नाम का प्रोपेगेंडा चलाकर केन्द्र सरकार राज्य के हेमंत सरकार को बदनाम करना चाहती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

MIDDLE
Sponsored

इधर झामुमो पार्टी ने केंद्र सरकार के विरोध के बहाने शहर में अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। रैली में लगभग 600 सौ से ज्यादा कार्यकर्त्ताओं के एक साथ सड़क पर उतर जाने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी ध्वस्त होती नजर आई, इस दौरान शहर में जाम ही जाम रहा।

रैली में खासकर महिला कार्यकर्त्ताओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और केंद्र सरकार का विरोध जताया। रैली में अजीत कुमार पप्पू, राकेश कुमार, गौरव कुमार,प्रमिला मेहरा, राकेश रंजन प्रदोष कुमार, पवन सिंह,आसमा खातून, अंजू सोनी, अभय सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता व सैकड़ों कार्यकर्त्ता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories