TOP BANNER
Sponsored

नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

तिसरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना को लेकर पीड़ित किशोरी का आरोप है कि गुरुवार की रात दस बजे वह शौच के लिए अपने घर के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 20, 2022 May 20 37 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना को लेकर पीड़ित किशोरी का आरोप है कि गुरुवार की रात दस बजे वह शौच के लिए अपने घर के नजदीक स्थित कुएं के पास गई थी. तभी पहले से घात लगाए मो. मुश्ताख उसे पकड़कर लगभग 100 मीटर दूर झाड़ियों में ले गया और मुँह दबाकर जबरदस्ती करने लगा. इस दौरान परिजनों को भनक लग गई और किशोरी के चाचा, भाई व ग्रामीणों ने जाकर उसे बचाया.

 

इधर घटना की सूचना पर शुक्रवार की सुबह तिसरी थाना प्रभारी दल बल के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित व आरोपी युवक को तिसरी थाना ले आए. जहाँ से किशोरी को मेडिकल जाँच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल और आरोपी मो. मुश्ताख को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories