TOP BANNER
Sponsored

पिक अप वैन से चकमा खाकर पुलिस जीप पलटी, रेडियो ऑपरेटर की मौत, 4 घायल

देवरी : थाना क्षेत्र के नावाडीह में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक पुलिस जवान की मौत हो गई. वहीं इस घटना में 4 जवान घायल हैं. मृतक देवरी थाना में कार्यरत ढेंगाडीह निवासी 28 वर्षीय रेडियो ऑपरेटर सुमन कुमार राय थे. वहीं घायलों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के ही घोंसे निवासी 32

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 20, 2022 May 20 36 Views
Share

देवरी : थाना क्षेत्र के नावाडीह में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक पुलिस जवान की मौत हो गई. वहीं इस घटना में 4 जवान घायल हैं. मृतक देवरी थाना में कार्यरत ढेंगाडीह निवासी 28 वर्षीय रेडियो ऑपरेटर सुमन कुमार राय थे. वहीं घायलों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के ही घोंसे निवासी 32 वर्षीय नूरजहां अंसारी, 30 वर्षीय राजेश राम, गरहाटांड निवासी 35 वर्षीय द्वारिका पासवान और बेंगाबाद के तिलैया गांव निवासी अजित बास्के शामिल है.

https://fb.watch/d7hbGSi09B

घटना के बाद तत्काल सभी घायलों को इलाज के लियू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया गया. वहीं मृतक रेडियो ऑपरेटर के शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बारे में बताया जाता है कि सभी लोग पुलिस जीप में सवार होकर देवरी से चतरो की ओर पिकेट जा रहे थे. तभी नावाडीह के पास एक तेज रफ्तार पीक अप वेन के चकमे से जीप अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम है.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories