AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

केंदुआ पत्ता तोड़ने जंगल गई युवती पर भालू ने बोला हमला, हुई मौत

बहन को बचाने गये 3 भाई भी हुए घायल तिसरी : प्रखंड के घसनी तेतरिया के मनिहारी जंगल में शुक्रवार को केंदुआ पत्ता तोड़ने जाने की कीमत एक युवती को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी. मृतिका मुन्नी टुड्डू थी. दरअसल हुआ यूं कि शनिचर टुडू के घर से मुन्नी टुडू, मुन्नी हेम्ब्रम, पानो टुडू


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बहन को बचाने गये 3 भाई भी हुए घायल

तिसरी : प्रखंड के घसनी तेतरिया के मनिहारी जंगल में शुक्रवार को केंदुआ पत्ता तोड़ने जाने की कीमत एक युवती को अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी. मृतिका मुन्नी टुड्डू थी. दरअसल हुआ यूं कि शनिचर टुडू के घर से मुन्नी टुडू, मुन्नी हेम्ब्रम, पानो टुडू सभी मनिहारी जंगल में केंदुआ पत्ता तोड़ने के लिए गई हुई थी. इस दौरान सभी पानी पीने के लिए नदी के पास गई. तभी एक गुफा से अचानक भालू निकला और हमला कर दिया. हालांकि मौके से अन्य 2 तो गांव की ओर भाग कर सभी को हमले की जानकारी दी, लेकिन भालू के हमले से मुन्नी टुडू की मौके पर ही मौत हो गई.

भालू के हमले की सूचना मिलते ही मुन्नी टुडू के भाई 28 वर्षीय शनिचर टुडू , 27 वर्षीय राजू, टुडू और 25 वर्षीय कर्मा बास्के बहन को बचाने के लिए जंगल की ओर भागे तबतक मुन्नी टुडू की मौत हो गई थी. वहीं भालू ने तीनों भाइयों पर भी हमला कर दिया. जिसमें तीनों घायल हो गये और भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई. मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के द्वारा तिसरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉ. अनीता टोप्पो ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया.

इधर घटना की सूचना पर गावां वन प्रक्षेत्र के रेंजर अनिल कुमार अन्य विभागीय सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली. मौके पर रेंजर श्री कुमार के द्वारा परिजनों को सरकार द्वारा प्रदत्त लाभ दिए जाने का आश्वासन दिया गया. वहीं तत्काल 15 हजार नगद सहायता राशि के रूप में दी गई.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories