TOP BANNER
Sponsored

गावां प्रखंड में संपन्न हुआ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान, मारपीट व बूथ कैप्चरिंग का भी आया मामला सामने

गावां, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान गावां प्रखंड में संपन्न हो गया। इस दौरान अधिकांश बूथों में माहौल शांतिपूर्ण रहा। वही बिश्नीटीकर व बादीडीह में मारपीट होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस प्रशासन की तत्काल एक्शन के कारण स्थिति जल्द ही नियंत्रित हो गई। जबकि मिली जानकारी के अनुसार बादीडीह पंचायत,

Gawan Block Avatar
By Gawan Block May 19, 2022 May 19 48 Views
Share

गावां, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान गावां प्रखंड में संपन्न हो गया। इस दौरान अधिकांश बूथों में माहौल शांतिपूर्ण रहा। वही बिश्नीटीकर व बादीडीह में मारपीट होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस प्रशासन की तत्काल एक्शन के कारण स्थिति जल्द ही नियंत्रित हो गई। जबकि मिली जानकारी के अनुसार बादीडीह पंचायत, नगवां पंचायत, माल्डा पंचायत सहित एक दो पंचायत में बोगस वोट डाले जाने का वीडियो वायरल हुआ और ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय रहा।
बता दें कि प्रखंड में चुनाव सुबह 7 बजे शुरू हो गया जिसके बाद माल्डा पंचायत के सीरी बूथ में बैलेट पेपर गुमला जिले के प्रत्याशियों के आ जाने के वजह से 2 घंटे तक प्रभावी रहा है वहीं बिश्नीटीकर में भी 2 प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प होने की वजह से लगभग एक घंटे चुनाव परभावित हुआ जिसे अतिरिक्त समय देते हुए चुनाव संपन्न कराया गया।
बताते चले कि सुरक्षा के लिए गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार, एएसपी अमन व पुलिस जवान लगातार गस्त करते नजर आए। जिन बूथों से किसी प्रकार की शिकायत मिली वे तुरंत वहां पहुंच कर स्थिति नियंत्रण करने का प्रयास किए। इस बीच नगवां से बोगस वोट डालने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories