TOP BANNER
Sponsored

ट्रक की चपेट में आने से साली की मौत, जीजा घायल

देवरी : थाना क्षेत्र के जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग स्थित नेकपुरा नदी पुल के पास गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल है। मृतिका की पहचान गावां निवासी युसूफ अंसारी की 35 वर्षीय पत्नी नूरजहां खातून के रूप में की गई। वहीं घायल खलील अंसारी

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 12, 2022 May 12 43 Views
Share

देवरी : थाना क्षेत्र के जमुआ-देवघर मुख्य मार्ग स्थित नेकपुरा नदी पुल के पास गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक शख्स घायल है। मृतिका की पहचान गावां निवासी युसूफ अंसारी की 35 वर्षीय पत्नी नूरजहां खातून के रूप में की गई। वहीं घायल खलील अंसारी है जिनका इलाज जमुआ में चल रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार खलील अंसारी मृतका नूरजहां खातून का जीजा है। गुरुवार को वह देवरी के परसाटांड़ स्थित मायके से जीजा खलील अंसारी के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां टिकामघा जा रही थी। इसी दौरान चतरो की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

 

घटना की सूचना पर देवरी बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, सीओ राजमोहन तुरी, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई अजय कुमार सोय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

MIDDLE
Sponsored

पिता ने पेड़ पर लटका देखा पुत्र का शव, फिर जंगल पहुंच गई लाश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories