AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सुहागरात के दिन ही दूल्हे ने फंदे से लटक दी जान, घटना संदिग्ध, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : जिले में एक युवक ने फांसी के फंदे से झूल जान दे दी. घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह का है. मृतक शंकर राम का 28 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार लोहानी था और 9 मई को उसकी शादी हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद रस्मों रिवाज को पूरा कर मंगलवार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले में एक युवक ने फांसी के फंदे से झूल जान दे दी. घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह का है. मृतक शंकर राम का 28 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार लोहानी था और 9 मई को उसकी शादी हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार शादी के बाद रस्मों रिवाज को पूरा कर मंगलवार रात नवविवाहिता और दूल्हा दोनों एक कमरे में सोने चले गये. फिर किसी कारण से दुल्हन दूसरे कमरे में गई थी. इस बीच दूल्हा ने सीलींग पंखे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुछ देर बाद दुल्हन जब वापस पति के कमरे में आई तो वह फांसी के फंदे से लटका हुआ था. इसके बाद दुल्हन शोर मचाने लगी. परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा. फिर इलाज के लिए उसे गिरिडीह अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मामले की सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है. इधर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने कहा कि मामला संदेहास्पद लग रहा है. कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस द्वारा दुल्हन से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है.

https://fb.watch/cXulj0Wqm_/

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories