TOP BANNER
Sponsored

चेरवा में शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पर कलश यात्रा, उमड़े श्रद्धालु

गावां : गावां प्रखंड के चेरवा जोडासिमर गांव में नवनिर्मित शिव पार्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री श्री 1008 श्री शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे। 8 मई

Gawan Block Avatar
By Gawan Block May 8, 2022 May 8 55 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड के चेरवा जोडासिमर गांव में नवनिर्मित शिव पार्वती मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्री श्री 1008 श्री शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे। 8 मई को कलश यात्रा सुबह 10:00 बजे गाजे बाजे के साथ निकली। जो जोडासिमर शिव मंदिर से चेरवा होते हुए पवित्र स्थल चेरवा नदी से जल लेकर पुन: जोडासिमर मंदिर पहुँचे। यज्ञ 8 से 16 मई तक चलेगा। यज्ञ के दौरान कथा, प्रवचन एवं जागरण का का आयोजन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रसादी पंडित ने कहा कि यज्ञ से लोगों में धार्मिक चेतना जागृत होती है। लोगों में एकजुटता बढ़ती है। धार्मिक आस्था प्रबल होती है। गुरुसहाय रविदास ने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है। गांव में व्याप्त विसंगतियां दूर होती है। यज्ञ आचार्य- पंडित कपिल पांडेय ने बताया कि महायज्ञ सेवा समिति ने विधिवत यज्ञ भूमि पूजन व ध्वजा रोपण किया। संध्या में प्रतिदिन प्रवचन शाम 7:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे चलेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories