TOP BANNER
Sponsored

गोलीकांड मामले में दो गिरफ्तार, पिछले दिनों घायल नानी की हो गई थी मौत

देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदोरी गांव में बीते 28 अप्रैल को युवती को अगवा करने आए बदमाशों द्वारा युवती के नानी पर गोली चलाने और फिर इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 7, 2022 May 7 61 Views
Share

देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदोरी गांव में बीते 28 अप्रैल को युवती को अगवा करने आए बदमाशों द्वारा युवती के नानी पर गोली चलाने और फिर इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। शनिवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद तिसरी थाना में कांड संख्या 34/2022 के तहत राहुल कुमार, परदेशी साव और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। अपराधियों को पकड़ने के लिए खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश महतो के नेतृत्व में एक टीम गठित छापेमारी की गई। इस दौरान बिहार के लखीसराय जिला अंतर्गत कजरा थाना क्षेत्र के रामतलीगंज से परदेशी साव और पुरनाडीह से राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories