TOP BANNER
Sponsored

बी.एन.एस. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का हुआ अयोजन, बच्चों ने बनाए आकर्षक ‘मदर्स डे’ कार्ड

गिरिडीह : बच्चों में ज्ञान कौशल के विकास को लेकर बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल द्वारा लगातार अलग-अलग गतिविधियों का अयोजन किया जाता रहता है। ताकि बच्चे पठन – पाठन के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी आगे रहे। इसी कड़ी में शनिवार को स्कूल में ‘मदर्स डे’ के अवसर पर कार्ड

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 7, 2022 May 7 55 Views
Share

गिरिडीह : बच्चों में ज्ञान कौशल के विकास को लेकर बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल द्वारा लगातार अलग-अलग गतिविधियों का अयोजन किया जाता रहता है। ताकि बच्चे पठन – पाठन के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी आगे रहे। इसी कड़ी में शनिवार को स्कूल में ‘मदर्स डे’ के अवसर पर कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने रंग-बिरंगे कागज से क्राफ्ट का प्रयोग करते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक ग्रिटिंग का निर्माण किया और मां के त्याग, समर्पण और प्रेम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा दो वर्ग ‘ए’ के अद्विक ऋषभ, प्रथम, कवनीत सिंह, द्वितीय और आरव कुमार यादव तृतीय पर स्थान पर रहे। वहीं कक्षा दो वर्ग ‘सी’ के हूरिया ज़माली, युवराज व मानस, प्रथम, वैभव व सानवी द्वितीय एवं पूर्णिमा व तन्मय तृतीय स्थान पर रहे।

इस बाबत क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डी ए वी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच के डा. पी. हाजरा ने कहा कि यह खास दिन मां के महत्व को सम्मान देने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। मां का आंचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नहीं पड़ता। मां का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और और अटूट होता है कि मां अपने बच्चे की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ जाती है। मां का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। मां के बिना दुनिया अधूरी है। मां हमारी प्रथम गुरु और संघर्षों से लड़ने की सीख देती है।”

MIDDLE
Sponsored

कार्यक्रम सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories