TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में ईद उत्सव का आयोजन

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रेम, शांति, सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक ईद के पावन त्यौहार के अवसर पर ‘ईद उत्सव’ का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पर अवसर विद्यालय में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 2, 2022 May 2 20 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में सोमवार को प्रेम, शांति, सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक ईद के पावन त्यौहार के अवसर पर ‘ईद उत्सव’ का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पर अवसर विद्यालय में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गान, समूह गान, ग्रिटिंग कार्ड निर्माण, चित्रांकन और कविता पाठ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। ईद के रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान में छात्र एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि; ‘ ईद का यह पावन त्यौहार पूरे देश में अमन, शांति, सौहार्द्र एवं भाईचारे का वातावरण लेकर आए और ऊंच-नीच, भेदभाव, आपसी मनमुटाव की भावना को सदा सदा के लिए मिटा दे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डॉ पी हाजरा ने ईद की सबको मुबारकबाद दी तथा कहा कि “ईद का त्यौहार हमें आपस में मिलजुल कर रहने, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने तथा अमन और शांति का पैगाम देने वाला महान पर्व है। इसलिए हमें आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए इस त्यौहार को शांति के साथ मनाना चाहिए। ईद महोत्सव को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सराहनीय योगदान दिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories