TOP BANNER
Sponsored

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, महिला हुई घायल

तिसरी : थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल है। पहली घटना तिसरी-गावां पथ स्थित खिड़कियां मोड़ के समीप की है। जहां सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गांवा प्रखंड अंतर्गत बिरने पंचायत के सलैयाटांड़ निवासी बाबूलाल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 22, 2022 Apr 22 55 Views
Share

तिसरी : थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल है। पहली घटना तिसरी-गावां पथ स्थित खिड़कियां मोड़ के समीप की है। जहां सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार गांवा प्रखंड अंतर्गत बिरने पंचायत के सलैयाटांड़ निवासी बाबूलाल पासवान पैशन प्रो बाइक से बेंगाबाद स्थित अपने रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खिड़किया मोड़ के पास बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित खजूर के पेड़ से जा टकराई। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर तिसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर दूसरी घटना तिसरी हॉस्पिटल के समीप घटी। जानकारी के अनुसार मुखिया प्रत्याशी रैली के दौरान एक बाइक चालक ने प्रमिला देवी को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक और महिला दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा दोनों को तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां डाक्टर जैनेंद्र द्वारा प्राथमिक उपचार किया और फिर प्रमिला देवी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories