AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इनरव्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा प्याऊ सेंटर का किया गया उद्घाटन

गिरिडीह : इनरव्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए शहर के 11 जगहों पर प्याऊ बनवाने का संकल्प लिया गया है. इस कड़ी में पहले दो प्याऊ का शुभारम्भ किया जा चुका है. वहीं इस बार दो अन्य प्याऊ की शुरुआत की गयी. बताया गया कि सिरसिया में विकास बगेड़िया की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : इनरव्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा बढ़ती गर्मी को देखते हुए शहर के 11 जगहों पर प्याऊ बनवाने का संकल्प लिया गया है. इस कड़ी में पहले दो प्याऊ का शुभारम्भ किया जा चुका है. वहीं इस बार दो अन्य प्याऊ की शुरुआत की गयी. बताया गया कि सिरसिया में विकास बगेड़िया की फैक्ट्री के बाहर और बाभन टोली में क्लब की सदस्या राखी झुनझुनवाला के घर के बाहर प्याऊ लगवाया गया है. जहाँ लोगों के लिए पानी के साथ-साथ चना, गुड, खीरा, ककड़ी इत्यादि की व्यवस्था भी की गई.

सिरसिया स्थित प्याऊ का उद्घाटन रोटेरियन विकास बगेड़िया के द्वारा और बाभन टोली स्थित प्याऊ का उद्घाटन चेम्बर्स आफ कौमर्स के प्रेसिडेंट निर्मल झुनझुनवाला के द्वारा किया गया. बताया गया कि अब आगामी दो दिनों में सात पियाऊ शहर के विभिन्न स्थानों पर लगवाए जाएंगे.
इस मौके पर क्लब की संस्थापिका पी डी सी पूनम सहाय, सेक्रेटरी सुमन गौरीसरिया, आईएसओ कविता राजगढ़िया, स्मृति आनंद, संगीता बसईवाला , सरिता बसईवाला , रेनू मुसद्दी , रिया अग्रवाल , राखी झुनझुनवाला मौजूद थी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories