TOP BANNER
Sponsored

रेस्ट हाउस में पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक- युवती

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ा गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड रोड स्थित सुविधा रेस्ट हाउस में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी किया. बताया गया कि पिछले कई दिनों से पुलिस को सुविधा रेस्ट हाउस में गैर कानूनी ढंग से युवक-युवतियों को ठहराए जाने की सूचना मिल रही

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 18, 2022 Apr 18 39 Views
Share

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने सभी को छोड़ा

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड रोड स्थित सुविधा रेस्ट हाउस में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी किया. बताया गया कि पिछले कई दिनों से पुलिस को सुविधा रेस्ट हाउस में गैर कानूनी ढंग से युवक-युवतियों को ठहराए जाने की सूचना मिल रही थी. इसी सूचना के आधार पर सोमवार को नगर थाना की एक टीम महिला पुलिस के साथ रेस्ट हाउस पहुंची और छापेमारी किया. इस दौरान मौके से पुलिस को रेस्ट हाउस के एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में युवक- युवती मिले. जिसके बाद पुलिस युवक- युवती और रेस्ट हाउस मैनेजर को हिरासत में लेकर थाने ले गयी.

इधर इस मामले पर जब नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि रेस्ट हाउस में मिले युवक-युवती सम्बन्धी निकले. सत्यापन के बाद सभी को छोड़ दिया गया.

बहरहाल, गिरिडीह जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है. जिले में ऐसे रेस्ट हाउस पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है. अगर पुलिस गहनता से जांच करें तो ऐसे मामलों का भांडाफोड़ हो सकता है. मगर अमूमन पुलिस कार्रवाई तो करती है लेकिन कोई फलाफल नहीं निकलता है. इसी का फायदा रेस्ट हाउस संचालकों द्वारा धड़ल्ले से उठाया जाता है और यह धंधा जिले के कई रेस्ट हाउस में खूब फल फुल रहा है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories