TOP BANNER
Sponsored

महावीर जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भक्तिमय रहा माहौल

गिरिडीह : नगर नगर से आ रही आवाज, भगवंत महावीर बनायेंगे बिगड़े काज , एक दो तीन चार भगवान महावीर की जय- जयकार, न वैर न नफरत जीवों से प्रेम भगवान महावीर का संदेश… जैसे गगनभेदी नारों और आस्था के समंदर में डुबकी लगाते भक्तों ने इसरी बाजार के तेरहपंथी कोठी से भगवान जिनेंद्र को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 14, 2022 Apr 14 55 Views
Share

गिरिडीह : नगर नगर से आ रही आवाज, भगवंत महावीर बनायेंगे बिगड़े काज , एक दो तीन चार भगवान महावीर की जय- जयकार, न वैर न नफरत जीवों से प्रेम भगवान महावीर का संदेश… जैसे गगनभेदी नारों और आस्था के समंदर में डुबकी लगाते भक्तों ने इसरी बाजार के तेरहपंथी कोठी से भगवान जिनेंद्र को सुसज्जित रथ में सवार कर एक विशाल शोभायात्रा निकाली. इस शोभायात्रा ने तेरहपंथी कोठी से निकलकर पारसनाथ स्टेशन, अहिंसा चौक से गुजरती हुई पूरे नगर का भ्रमण का भ्रमण किया.

शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे. वहीं जगह- जगह पर पानी और शर्बत की व्यवस्था की गई थी. मौके पर समाज के मंत्री प्रदीप जैन, विनोद जैन, अशोक कुमार जैन, सुनील कुमार जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, डॉ विवेक जैन प्रमुख रूप से व्यवस्था का संचालन कर रहे थे. शोभायात्रा में अभय कुमार जैन, मयंक जिनेश जैन, संजीव जैन, नीता जैन, रश्मि जैन, सीमा जैन,अनिता जैन, सुषमा जैन, नेहा जैन, संगीता जैन, रिद्धि- सिद्धी, पारस जैन, सोम जैन, सुबोध जैन,प्रिन्स जिनेश जैन, आशीष जैन, संजीव जैन, रजत जैन, विनोद जैन डाल्टेनगंज वाले, राजकुमार जैन, प्रवीण जैन, सुनील जैन, रजत जैन, नेमचंद जैन समेत अनेकों जैन धर्मावलंबी शोभायात्रा में शामिल थे. विनोद जैन, सुबोध जैन एवं प्रदीप जैन ने भक्तों को शर्बत पिलाया. भक्तिपूर्ण महौल और प्रशासनिक सहयोग से यह शोभायात्रा शांति पूर्ण तरीके से नगर भ्रमण किया. भक्त भक्तिरस में सरोबार नाचते- गाते चल रहे थे. सत्य, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह और अचौर्य के महामंत्र के संदेश के साथ महावीर जयंती सम्पन्न हुई.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories