TOP BANNER
Sponsored

निवर्तमान विधायक के आवासीय कार्यालय में मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती

गिरिडीह : संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती गुरुवार को निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। जयंती मौके पर बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने सबसे पहले पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद बारी-बारी से सभी भाजपाइयों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 14, 2022 Apr 14 48 Views
Share

गिरिडीह : संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती गुरुवार को निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। जयंती मौके पर बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने सबसे पहले पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद बारी-बारी से सभी भाजपाइयों ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया।

इस दौरान सभी लोगों ने संविधान निर्माता के नाम के जयकारे भी लगाएं । मौके पर निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी के बनाए गए संविधान, भारत के सभी वर्गों को समानता का अधिकार प्रदान करता है। पूर्ववर्ती सरकारों ने बाबा साहब के बनाए संविधान को तोड़ मरोड़ कर दुरुपयोग करने का काम किया था, लेकिन अभी कि तटस्थ सरकार बाबा साहब के बनाए संविधान के अनुरूप सबका साथ सबका विकास करने की नीति पर चलने का काम कर रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories