TOP BANNER
Sponsored

कार्य मुक्त पोषण सखियों ने बैठक कर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी, आंदोलन करने पर बनी सहमति

गावां : रविवार को गावां में प्रखंड स्तरीय काम से हटाई गई पोषण सखी ने बैठक आयोजित की। बैठक में सरकार द्वारा काम से हटाए गए पोषण सखी ने आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शामिल हटाए गए पोषण सखी रिंकी श्रीवास्तव, पूजा विश्वकर्मा, सरिता सोनी, सिंपी कुमारी, रीना कुमारी, गुड़िया

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Apr 3, 2022 Apr 3 48 Views
Share

गावां : रविवार को गावां में प्रखंड स्तरीय काम से हटाई गई पोषण सखी ने बैठक आयोजित की। बैठक में सरकार द्वारा काम से हटाए गए पोषण सखी ने आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में शामिल हटाए गए पोषण सखी रिंकी श्रीवास्तव, पूजा विश्वकर्मा, सरिता सोनी, सिंपी कुमारी, रीना कुमारी, गुड़िया चौधरी आदि ने कहा कि सरकार हम पोषण सखियों से पांच साल काम करवाकर काम से हटा दिया गया। इस परिस्थिति में अब पोषण सखी कहां जाएगी। कहा कि वो अपनी लड़ाई अब खुद लड़ेगी। बैठक में इसकी रणनीति बनाई जा रही है। पिछले दिनों पोषण सखियों ने अपनी मांगो के समर्थन में रांची में धरना दिया था। लेकिन धरना समाप्त करवाकर सरकार ने हटाने का चिट्ठी निकाल दी। पोषण सखी को हटाने के बाद पोषण सखी पर मनो पहाड़ टूट पड़ा है। सरकार के इस निर्णय से पोषण सखी काफी मायूस है। पोषण सखियों ने कहा वो क्षेत्र के संसद से मिलकर पोषण सखी को हटाए जाने के मुद्दे को रखेगी। अगर सरकार ने हटाए गए पोषण सखियों के बारे में कोई विचार नहीं किया तो आगे कोर्ट का दरबाजा भी खटखटाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हम सब मिलकर झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ मिलकर आंदोलन को धारदार बनाएंगे। बैठक में निशा भारती, अल्पा कुमारी, बलविंदर पासवान, उपेंद्र स्वर्णकार, अजित शर्मा, अमरदीप निराला समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories