AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में युवाओं को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित 

गावां, गिरिडीह : गावां पंचायत भवन में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने की व संचालन अनिरुद्ध यादव ने किया। बैठक में संगठन मजबूती पर बल दिया गया। वहीं 9 पंचायत के सभी बूथों में 10-10 नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां, गिरिडीह : गावां पंचायत भवन में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने की व संचालन अनिरुद्ध यादव ने किया। बैठक में संगठन मजबूती पर बल दिया गया। वहीं 9 पंचायत के सभी बूथों में 10-10 नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने को लेकर अहम विचार विमर्श किया गया और उसे पूरा करने के लिए कई निर्णय लिया गया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि जो जिला से निर्देश आया है, उसे पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है। यहां के युवाओं द्वारा पार्टी को लेकर काफी सहयोग मिला है। बस इसे आगे और धारदार बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। तभी हमारा मिशन कामयाब हो पाएगा। जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीराम यादव ने कहा कि आज के युवाओं को हर कामों में आगे बढ़कर भाग लेने की आवश्यकता है। क्योंकि युवाओं के अंदर वह ताकत है कि किसी भी सरकार को गिराकर नए सरकार को बना सकता है। आज यूपी समेत अन्य राज्यों में भाजपा की जो पुनः सरकार बनी है वह सीधा युवाओं का देन है। हमें युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि क्षेत्र के जनसमस्याओं को लेकर शीघ्र ही प्रखंड मुख्यालय में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के अगुवाई में धरना दिया जाएगा। बैठक के बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कांग्रेस यादव महामंत्री अनिरुद्ध यादव, पवन सिंह, अजीत पांडेय, विकास जोनी, दिलीप पांडेय, अजीत शर्मा, विशाल राणा, विशाल पांडेय, राजेश कुमार राम, बलवेंदर आजाद, बनारस सिंह समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories