TOP BANNER
Sponsored

सरहुल एवं रामनवमी को लेकर हुई प्रशासनिक बैठक, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में शनिवार को सरहुल एवं रामनवमी पर्व मनाने को लेकर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सरहुल एवं रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 2, 2022 Apr 2 35 Views
Share

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में शनिवार को सरहुल एवं रामनवमी पर्व मनाने को लेकर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने सरहुल एवं रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सभी को यथाशीघ्र तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया।

साथ ही उपायुक्त ने सभी एसडीओ/सभी एसडीपीओ और थाना प्रभारी को अलर्ट मोड में रहने एवं अपने-अपने सूचना तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया। साथ ही सभी को अपने क्षेत्र अंतर्गत शांति समिति की बैठक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से बताया गया कि राज्य सरकार से कोविड-19 के मद्देनजर प्राप्त गाइडलाइन के तहत रामनवमी पर्व के जुलूस में 100-100 के ग्रुप में श्रद्धालु गण निकल सकते हैं तथा जहां पर सभी का मिलान होगा, वहां पर जुलूस में श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या 1000 से अधिक नहीं होगी। इसके साथ ही शाम 6 बजे तक ही धार्मिक जुलूस का आयोजन किया जाएगा।

बताया गया कि गाइडलाइन के मुताबिक धार्मिक जुलूस में रिकॉर्डेड म्यूजिक, डीजे बजाने की मनाही रहेगी। इसके अलावा क्षेत्र अंतर्गत निबंधित सभी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष / सचिव से समन्वय स्थापित करते हुए उनके द्वारा आयोजित धार्मिक जुलूस के मार्गों का निरीक्षण तथा आयोजन के दिन जुलूस चिन्हित किया जाएगा। बैठक में निर्देशित किया गया कि क्षेत्र अंतर्गत पुलिस पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखेंगे, ताकि किसी भी प्रकार का कोई भी आपत्तिजनक संदेश का फैलाव ना हो सके। इसके साथ ही त्योहार आयोजन के दिन फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग, पेयजल विभाग एवं नगर परिषद के पदाधिकारी पूर्णरूपेण सतर्क रहेंगे, जिससे कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके।

MIDDLE
Sponsored

बैठक में उपायुक्त श्री लकड़ा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जुलूस को लेकर जारी गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे। सभी एसडीओ/एडीपीओ बीडीओ/सीओ/थाना प्रभारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र में काम करेंगे। उनके रूट व जुलूस कहां शुरू होगा एवं कहा खत्म होगा, समय अवधि आदि की पूरी जानकारी रखेंगे।

वहीं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने कहा कि आखाड़ा समिति का रूट परिवर्तित नहीं होगा। पुरानी रूट ही रहेगी। ट्राफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए ट्राफिक डीएसपी को निर्देश दिया। सभी अनुमंडल मुख्यालयों में कंट्रोल का संचालन किया जाएगा। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखा जायेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories