AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, मामले की जांच में जुटी पुलिस

तिसरी : प्रखंड के लोकाय पंचायत अंतर्गत बरदोनी गांव में गुरुवार को महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गया. झड़प में एक पक्ष से रामलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. इस बाबत घायल के पुत्र पिंटू कुमार ने बताया कि बीते दिनों महुआ चुनने को लेकर हुसना मरांडी, फुलवा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तिसरी : प्रखंड के लोकाय पंचायत अंतर्गत बरदोनी गांव में गुरुवार को महुआ चुनने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गया. झड़प में एक पक्ष से रामलाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. इस बाबत घायल के पुत्र पिंटू कुमार ने बताया कि बीते दिनों महुआ चुनने को लेकर हुसना मरांडी, फुलवा मरांडी और कर्मा मुर्मू से विवाद हुआ था और उनलोगों ने धमकी भी दी थी. जिसके बाद इसकी सूचना हमलोगों ने थाने को भी दिया था. इसी दौरान आज सुबह महुआ चुनने के दौरान दर्जनों लोगों ने पारंपरिक हथियारों से लैस होकर हमलोगों को घेर लिया और मेरे पिता रामलाल यादव का हाथ काट दिया.

इधर घटना को लेकर दूसरा पक्ष अबतक सामने नहीं आया है. वहीं इस संबंध में लोकाय थाना प्रभारी पप्पू कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों से मारपीट की सूचना है. अभी तक आवदेन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories