AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग, नवडीहा प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति ने दिया धरना

मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन गिरिडीह : नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर बुधवार को नवडीहा प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा शहर के अंबेडकर चौक में एक दिवसीय धरना दिया गया. मौके पर अगुवायों ने जमुआ प्रखंड के पूर्वी भाग से नवडीहा को अलग कर प्रखंड का दर्जा दिलाने की


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

गिरिडीह : नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर बुधवार को नवडीहा प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति के द्वारा शहर के अंबेडकर चौक में एक दिवसीय धरना दिया गया. मौके पर अगुवायों ने जमुआ प्रखंड के पूर्वी भाग से नवडीहा को अलग कर प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग की. वहीं धरना के बाद एक शिष्टमंडल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया.

बताया गया कि जमुआ प्रखंड की आबादी 2011 के अनुसार 2 लाख 11 हजार 843 है और जमुआ प्रखंड में 42 पंचायत है. प्रखंड मुख्यालय से प्रस्तावित नवडीहा प्रखंड की दूरी 20 से 22 किलोमीटर है. जिसके कारण सरकार की योजनाओं का लाभ सुगमता पूर्वक जनसाधारण तक पहुंचने में कठिनाई होती है. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर नवडीहा को प्रखंड बनाने की मांग को लेकर धरनादिया जा रहा है.

धरना में जिला परिषद सदस्य किरण वर्मा ,पार्वती देवी, हेमंती देवी, उर्मिला देवी, विनय कुमार वर्मा, शैलेश प्रसाद सिंह, शुभम कुमार, सिंटू कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, मुस्लिम अंसारी, मोहम्मद हनीफ अंसारी आदि मौजूद थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories