TOP BANNER
Sponsored

गावां के काला पत्थर में जलसा प्रोग्राम का हुआ आयोजन, हाफिज कोर्स पूरा करनेवाले छात्रों को किया गया दस्तारबंदी

गावां :गावां प्रखंड स्थित कालापत्थर में शुक्रवार की देर रात माल्डा अनवारूल इस्लाम की ओर से जलसा प्रोग्राम का आयोजन कर मदरसे से हाफिज का कोर्स पूरा पुरा करनेवाले छात्रों को दस्तारबंदी कर प्रमाणपत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य सह पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना गुलाम रसुल बलियाबी,

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 12, 2022 Mar 12 48 Views
Share

गावां :गावां प्रखंड स्थित कालापत्थर में शुक्रवार की देर रात माल्डा अनवारूल इस्लाम की ओर से जलसा प्रोग्राम का आयोजन कर मदरसे से हाफिज का कोर्स पूरा पुरा करनेवाले छात्रों को दस्तारबंदी कर प्रमाणपत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य सह पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना गुलाम रसुल बलियाबी, मौलाना नुमान अख्तर नवादवी,मौलाना इम्तियाज साहब टाटावी एवम मौलाना दिलकश मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम का आगाज पाक ए कुरान की आयतों के पाठ से किया गया। कार्यक्रम में तकरीर करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हाफिज की उपाधी प्राप्त करनेवाले छात्र धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर समाज में फैले बुराइओं को दूर करने का प्रयास करें।वर्तमान दौर में छात्र आधुनिक शिक्षा को प्रप्त कर समाज से अशिक्षा को दूर करते हुए देश व समाज हित में अच्छा कार्य करके अपनी छाप छोड़ें।कहा कि समाज में दहेज प्रथा आदि कुरूतियों को जड़मूल से समाप्त करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के दौरान रांची से आये चार चांद नाथ खां दिलकश एवम फिरोज अम्बर ने अपने नात ए कलाम व शेरो शायरी से वातावरण में अनोखा शमां बांध दिया।
* छात्रों को दी गयी पगडी व हाफिज का प्रमाणपत्र
कार्यक्रम में हाफिज का कोर्स पूरा करनेवाले बरवाडिह के मो. अबैस रजा, धुज्जी के हाफिज मो. फहीम, पेशम के हाफीज मो. आरीफ, भूतवाटांड़ के हाफिज मो. अनीस रजा कादरी व केंदुआ के हाफिज मो. अजीम उद्दीन को पगड़ी बांधकर सम्मानित करते हुए हाफिज का प्रमाणपत्र दिया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदरसा के सदर हजी अब्दुल कयुम, हाजी डॉ. सरफराज अहमद, सेक्रेट्री अब्दुल सतार,पूर्व सदर इसरार अहमद,अब्दुल गफुर,मो. मोजाहिद कार्यकारी जिप सदस्य इमरान अंसारी, ग्राम प्रधान मो. मक्सुद आलम, मेराज आलम ,मो. वसीम रजा एवम मो. मंसूर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मदरसा कमिटी के सदस्य मो. वहाब खान,साजिद अख्तर,मो. साहब उद्दीन,गुलाम मुस्तफा असरफी,मो. इम्तियाज अतहरी, मास्टर जमील साहब एवम मो. आलीम समेत सभी मस्जिदों के पेशी इमाम की भूमिका काफी सराहनीय रही। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories