AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

होली को लेकर हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, दिए गए जरूरी दिशा निर्देश

गिरिडीह : होली पर्व को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।   बैठक में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : होली पर्व को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उप विकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने विधि व्यवस्था को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि होली के मौके पर दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस जवानों की तैनाती सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग व अग्निशमन विभाग को 24 घंटे आपातकालीन सेवा के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं सभी थानों के प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पर्व को लेकर उप विकास आयुक्त ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को होली की अगली सुबह तक पूरी चौकसी बरतने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि इमरजेंसी सेवा के लिए चिकित्सक व उपकरण तैयार रखा जाए। फायर ब्रिगेड को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा होली के अवसर पर 24 घंटे नियंत्रण कक्ष को चालू रखने का निर्देश दिया गया है। डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। होली पर्व एवं होलिका के दिन शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया।

बैठक में आईएएस प्रशिक्षु, निदेशक डीआरडीए, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी व पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories