AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तरुण मित्र परिषद ने विराट दिव्यांग कैम्प का किया आयोजन, 200 से अधिक दिव्यांगों को मिलेगा लाभ

गिरिडीह : अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा गुरुवार को बड़ा चौक स्थित जैन धर्मशाला में एक विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया गया । कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेम्ब्रोम उपस्थित थी । मौके पर भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कैंप का उद्घाटन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद, दिल्ली द्वारा गुरुवार को बड़ा चौक स्थित जैन धर्मशाला में एक विराट दिव्यांग कैम्प का आयोजन किया गया । कैम्प में बतौर मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेम्ब्रोम उपस्थित थी । मौके पर भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कैंप का उद्घाटन किया गया। इस दौरान जैन समाज के पदाधिकारियों ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्का हेम्ब्रोम , कैम्प के प्रमुख सहयोगी प्रमोद जैन कागजी, महासचिव अशोक जैन का माल्यार्पण व पटका ओढ़ाकर सम्मान किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कैम्प के प्रमुख सहयोगी प्रमोद जैन कागजी ने की ।

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कैम्प की सराहना करते हुए कहा कि तरुण मित्र परिषद ने गिरिडीह जिला के दिव्यांगों को सहायक उपकरण व श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र उपलब्ध कराने का उत्तम कार्य किया है और चयनित पात्रों को जिला प्रशासन की ओर से भी कुछ सहायक उपकरण दिए जाएंगे ।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख उद्योगपति अशोक जैन पांड्या ने कहा कि जैन समाज भगवान महावीर के सिद्धांतों के अनूरूप सभी जरूरतमंद मानवों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहता है परिषद के महासचिव अशोक जैन ने बताया कि अनीता जैन की स्मृति में प्रमोद जैन कागजी परिवार, दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कैम्प में 200 से अधिक दिव्यांगों को कृत्रिम अंग ( हाथ-पैर), पलियोग्रस्त बच्चों को कैलिपर्स, अॉर्थोशूज ( जूते), बैसाखियां व श्रवणहीन बुजुर्गों को श्रवणयंत्र आदि प्रदान करने हेतु चयन कर नाप लिया गया । यह सभी सहायक उपकरण दिल्ली स्थित कार्यशाला में बनाकर 11मार्च को यहीं प्रदान किए जाएंगे ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कैम्प को सफल बनाने में परिषद के सहयोगी रविन्द्र जैन, पी. आर. यादव, नरेन्द्र यादव, जैन समाज, महिला समाज की मंत्राणी शशि शाह, युवा संगठन के अध्यक्ष राकेश जैन व पदाधिकारियों ने योगदान दिया ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories