AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

24 मार्च से राज्य में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं,  25 अप्रैल को होगी समाप्त

रांचीः लंबे इंतजार के बाद झारखंड एकेडमी काउंसिल ने राज्य में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तिथि घोषित कर ही दी। बुधवार को जैक ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य में 24 मार्च से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं होंगी। एक मार्च से मैट्रिक के छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांचीः लंबे इंतजार के बाद झारखंड एकेडमी काउंसिल ने राज्य में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तिथि घोषित कर ही दी। बुधवार को जैक ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। राज्य में 24 मार्च से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं होंगी। एक मार्च से मैट्रिक के छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं 28 फरवरी से इंटर छात्र एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों कक्षाओॆ की परीक्षा 1 माह तक चलने वाली है।

7 लाख छात्र होंगे शामिल  बता दें कि इस बार मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा को मिलाकर लगभग 7 लाख स्टूडेंट परीक्षा देने वाले हैं। यानि मैट्रिक में  4 लाख और इंटरमीडिएट में करीब 3 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। 10वीं की परीक्षा 20 अप्रैल और इंटर की परीक्षा 25 अप्रैल को समाप्त होगी।  दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन की तिथि भी घोषित कर दी गयी है। इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा तीन मार्च से 22 मार्च तक होगी। प्रायोगिक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन का प्राप्तांक जैक की वेबसाइट के माध्यम से 23 मार्च तक अपलोड किया जा सकेगा। जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा नहीं होगी, उन विषयों में ही आंतरिक मूल्यांकन होगा। प्रायोगिक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया स्कूल व कॉलेज के स्तर पर पूरी की जायेगी।

पहली पाली में होगी मैट्रिक की परीक्षा  मैट्रिक की परीक्षाएं पहली पाली और इंटर की दूसरी पाली में होगी। ओएमआर शीट लिखित परीक्षा के बीच 5 मिनट का अंतराल परीक्षार्थियों को दिया जाएगा। मैट्रिक की परीक्षा 9:45 से 11:20 तक ओएमआर शीट पर ऑब्जेक्टिव प्रश्न का जवाब देंगे जबकि 11: 25 से 15 तक लिखित परीक्षा देंगे वही इंटर में 2:00 से 3:25 तक ओएमआर शीट पर और 3:40 से 5:20 तक लिखित रूप से परीक्षा होगी। एडमिट कार्ड स्कूलों व कॉलेजों के प्राचार्य डाउनलोड करेंगे और परीक्षार्थियों को देंगे वही मैट्रिक की प्रैक्टिकल के लिए 22 से 25 अप्रैल तक प्रश्नपत्र मिलेंगे इंटर के प्रैक्टिकल के अंक स्कूल कॉलेज 23 मार्च तक अपलोड करेंगे जबकि मेट्रिक प्रैक्टिकल वर्क मूल्यांकन के अंक 27 अप्रैल से 6 मई तक अपलोड होंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories