TOP BANNER
Sponsored

पिहरा के कुरवातरी में जिप सदस्य ने मिनी जलापूर्ति योजना का रखी आधारशिला, कहा कि विकास करना मेरी पहली प्राथमिकता है

गावां : गावां थाना क्षेत्र के पूर्वी पिहरा पंचायत के कुरवातरी गांव में 15वें वित्त आयोग से मिनी जलापूर्ति योजना के तहत कुरवातरी में मिनी जलापूर्ति योजना निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को जिप सदस्य इमरान अंसारी ने नारीयल फोड़ कर किया। स्थानीय स्तर पर आयोजित समारोह में मुखिया शब्दर अली ने भी संयुक्त रुप

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Feb 6, 2022 Feb 6 58 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र के पूर्वी पिहरा पंचायत के कुरवातरी गांव में 15वें वित्त आयोग से मिनी जलापूर्ति योजना के तहत कुरवातरी में मिनी जलापूर्ति योजना निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को जिप सदस्य इमरान अंसारी ने नारीयल फोड़ कर किया। स्थानीय स्तर पर आयोजित समारोह में मुखिया शब्दर अली ने भी संयुक्त रुप से जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया। जिप सदस्य इमरान अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि उक्त योजना से कुरवातरी गांव में लगभग घरों में नल का कनेक्शन दिए जाएंगे। 4 अप्रैल 2022 तक कार्य को पूरा करने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया है। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति शुरू होने के बाद से पांच वर्ष तक मेंटेनेंस की जिम्मेवारी भी ठेकेदार की होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र दौरा के दौरान कुरवातरी गांव में कई बार ग्रामीणों ने पानी की समस्या बताई थी जिसके बाद लगातार प्रयास से यंहा के ग्रामीणों को मिनी जलापूर्ति योजना का लाभ मिलेगा। मेरा लगातार प्रयास होगा कि क्षेत्र में विकास हमेशा हो।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories