TOP BANNER
Sponsored

दूध लाने जा रही बच्ची का बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल

तिसरी-गांवा मुख्य मार्ग के सिंघो में सड़क हादसे में 10 वर्षीय नेहा कुमारी घायल हो गई। इस संबंध में नेहा के पिता अशोक यादव ने बताया कि उनकी बेटी प्रतिदिन की तरह दूध देने के लिए अपने घर गुमगी से सिंघो पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। घटना

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 6, 2022 Feb 6 52 Views
Share

तिसरी-गांवा मुख्य मार्ग के सिंघो में सड़क हादसे में 10 वर्षीय नेहा कुमारी घायल हो गई।

इस संबंध में नेहा के पिता अशोक यादव ने बताया कि उनकी बेटी प्रतिदिन की तरह दूध देने के लिए अपने घर गुमगी से सिंघो पैदल जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद एंबुलेंस से उसे तिसरी स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सक जैनेंद्र ने उसका उपचार किया। बताया गया कि बच्ची का बायां पैर टूट गया है। साथ ही बच्ची के कान में भी चोट लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories