TOP BANNER
Sponsored

सरस्वती पूजा की तैयारी में जुटे भक्त, कल होगी पूजा

गिरिडीह : सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थी समेत युवा वर्ग उल्लास में डूब गया है। शनिवार को विभिन्न स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं पूजा को लेकर तमाम तरह की तैयारियां जोरों शोर से की जा रही है। शिक्षण संस्थानों, पूजा कमिटियों द्वारा पूजा को लेकर सारी तैयारी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 4, 2022 Feb 4 57 Views
Share

गिरिडीह : सरस्वती पूजा को लेकर विद्यार्थी समेत युवा वर्ग उल्लास में डूब गया है। शनिवार को विभिन्न स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं पूजा को लेकर तमाम तरह की तैयारियां जोरों शोर से की जा रही है। शिक्षण संस्थानों, पूजा कमिटियों द्वारा पूजा को लेकर सारी तैयारी अंतिम चरण में है। वहीं मूर्तिकार द्वारा प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूजा को लेकर बाजारों में भी चहल पहल देखी जा रही है। पूजा में बैर, गाजर समेत अन्य फलों की खरीदारी और साजो सज्जा से जुड़े प्रतिष्ठानों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है।शहरी क्षेत्र के मकतपुर बॉयज क्लब द्वारा इस बार भी पूजा तैयारी व्यापक रूप से की गई है।

बताया गया कि 1970 से यहां पूजा की जा रही है। इस बार भी आकर्षक पंडाल और बड़ी प्रतिमा बनवाया गया है। इसी तरह कोलयरी क्षेत्र में शारदा समिति द्वारा इस बार पूजा की 25 वीं वर्षगांठ मनाई जायगी। यहां भी भव्य पंडाल निर्माण और आकर्षक साज सज्जा की जा रही है। बताया जाता है कि यहां की पूजा में कोलयरी समेत आसपास से काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories