AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया एक दिवसीय पेन डाउन

अदालती कार्य रहे ठप, मुवक्किलों को उठानी पड़ी परेशानी गिरिडीह : झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत सिकरवार पर पिछले दिनों हुए कातिलाना हमले का विरोध और राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर राज्य भर के लगभग 35 हजार अधिवक्ता मंगलवार को हड़ताल पर रहे हैं। इस वजह से राज्य भर की अदालतों


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अदालती कार्य रहे ठप, मुवक्किलों को उठानी पड़ी परेशानी

गिरिडीह : झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता हेमंत सिकरवार पर पिछले दिनों हुए कातिलाना हमले का विरोध और राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर राज्य भर के लगभग 35 हजार अधिवक्ता मंगलवार को हड़ताल पर रहे हैं। इस वजह से राज्य भर की अदालतों में न्यायिक कार्यों पर खासा असर पड़ा।झारखंड राज्य बार काउंसिल के निर्देश पर गिरिडीह में भी अधिवक्ताओं ने मंगलवार को अदालती कार्य का बहिष्कार किया।हालांकि कोर्ट में महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई हुई, लेकिन अदालती प्रक्रियाओं में मुवक्किलों से जुड़े कामकाज नहीं के बराबर हुए।गिरिडीह में
जिला बार कैंपस में वकीलों ने इस दौरान मौन प्रदर्शन किया।

इस दौरान गिरिडीह बार काउंसिल के अध्यक्ष प्रकाश सहायक और सचिव चुन्नू कांत ने कहा कि राज्य में एडवोकेट असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कुछ महीनों पहले रांची में एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हजारीबाग में अधिवक्ता पर जमीन माफिया ने जानलेवा हमला किया। हाल में गिरिडीह के एक अधिवक्ता के साथ मारपीट की घटना ने स्थिति भयावह कर दी है ऐसे माहौल में राज्य भर के अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories