TOP BANNER
Sponsored

अपराधियों का बढ़ता मनोबल, व्यवसायी प्रदीप अग्रवाल पर किया स्कोर्पियो चढ़ाकर मारने का प्रयास

गिरिडीह : शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रदीप अग्रवाल पर शनिवार की रात 9 बजे जानलेवा हमला हुआ है। नगर थाना क्षेत्र के दरबान चौक पर स्कार्पियो सवार अपराधियों ने उनपर हमला बोला। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप अग्रवाल स्कूटी से अपने बेटे के साथ जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी को

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 30, 2022 Jan 30 17 Views
Share

गिरिडीह : शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रदीप अग्रवाल पर शनिवार की रात 9 बजे जानलेवा हमला हुआ है। नगर थाना क्षेत्र के दरबान चौक पर स्कार्पियो सवार अपराधियों ने उनपर हमला बोला। मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप अग्रवाल स्कूटी से अपने बेटे के साथ जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार प्रदीप अग्रवाल और उनके बेटे गिर गए हलांकि इसके बावजूद प्रदीप अग्रवाल सुरक्षित रहें, लेकिन स्कार्पियो सवार अपराधियों ने फिर गाड़ी बैक करके सड़क पर गिरे प्रदीप अग्रवाल पर स्कारपियो चढ़ाने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद लोगों के हो हल्ला के बाद स्कार्पियो सवार अपराधी भाग निकले। टक्कर इतनी जोरदार था कि अपराधियों का स्कारपियो का नंबर प्लेट भी घटना स्थल पर गिर गया। इस दौरान प्रदीप अग्रवाल का स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दरवान चौक के पास हुई इस घटना ने शहर भर में सनसनी फैला दी। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है।

इस संबंध में प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि रात 9 बजे अपने बेटे के साथ स्कूटी से जा रहे थे। तभी उन्होंने एक तरफ से तेज रफ्तार स्कारपियो को आते देखा,स्कूटी साइड लेने के बावजूद स्कारपियो उनके तरफ आ रहा था। जिसे देखकर वे सावधान हो गए,लेकिन इसके बावजूद स्कार्पियो सवार अपराधियों ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और जब वह बच गए तो अपराधियों ने स्कारपियो को बैक करके उन पर चढ़ाने की कोशिश की। फिलहाल शहर के एक बड़े व्यवसायी पर हुए इस जानलेवा हमले ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा कर दी है। अपराधियों का बढ़ता मनोबल शहर के शांति के लिए खतरा बन गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories