TOP BANNER
Sponsored

जरीडीह में चला प्रशासन का बुलडोजर,सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन ने झोंकी ताकत

गिरिडीह : थाना क्षेत्र इलाके के मौजा जरीडीह में मंगलवार को गिरिडीह जिला प्रशासन का बुलडोजर दिन भर गरजता रहा, जरीडीह मौजा के खाता नम्बर 180 प्लौट नम्बर 1534 और 1390 रकवा 151 एकड़ सरकारी भूमि पर जारी अतिक्रमण को खाली करवाने के लिए दिन भर सदर एसडीएम विशाल दीप खलको,दण्डाधिकारी धीरज कुमार,एस एस पी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 11, 2022 Jan 11 55 Views
Share

गिरिडीह : थाना क्षेत्र इलाके के मौजा जरीडीह में मंगलवार को गिरिडीह जिला प्रशासन का बुलडोजर दिन भर गरजता रहा, जरीडीह मौजा के खाता नम्बर 180 प्लौट नम्बर 1534 और 1390 रकवा 151 एकड़ सरकारी भूमि पर जारी अतिक्रमण को खाली करवाने के लिए दिन भर सदर एसडीएम विशाल दीप खलको,दण्डाधिकारी धीरज कुमार,एस एस पी हरीश बिन जमां की मौजूदगी में सदर सीओ रवि भूषण प्रसाद,डीएसपी संजय राणा,नगर थाना प्रभारी आर एन चौधरी,पंचबा थाना प्रभारी नीतीश कुमार समेत भारी सुरक्षा बल की मौजूदगी में जरीडीह स्थित सरकारी भूमि पर हुऐ निर्माण कार्य को जेसीबी चला कर ध्वस्त किया गया।

इसके बाद उक्त सरकारी भूमि पर बोर्ड लगा कर अवैध निर्माण, खरीद बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की सुचना अंकित किया गया।इस दौरान एस एस पी हरीश बिन जंमा ने कहा की लोकभूमी पर अतिक्रमण करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ एफआईआर करने की प्रक्रिया की जा रही है।और उनको किसी किमत पर बक्सा नहीं जाऐगा,जरूरत पड़ने पर सरकारी भूमि की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।वहीं सदर एसडीएम विशाल दीप खलको ने बताया की सरकारी भूमि को बचाने के लिए जिला प्रशासन तत्पर्याता से काम कर रही है,जरीडीह मौजा में खाता नम्बर 180 प्लौट नम्बर 1534 और 1390 में दर्ज सभी अवैध जमाबंदी की जांच कर खारिज किया जाऐगा।वहीं सीओ रवि भूषण प्रसाद ने कहा की यह सरकारी जमीन न्यायालय भवन के लिए प्रस्तावित है।और इस पर सभी अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।कुछ जमीन पर घर बना हुआ है,वैसे लोगों को नोटिस जारी कर विधी सम्मत कार्यवाही किया जाऐगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories