TOP BANNER
Sponsored

धड़ल्ले से चल रहा है गावां के सुदूर जंगलों में अवैध शराब की चुलाई, भेजा जा रहा है बिहार

गावां : गावां थाना क्षेत्र के सीमावर्ती सह सुदूरवर्ती क्षेत्र गाढीसांख, डुमरझारा, बरमसिया, खेशनरों, राजोखार, लोढ़ियाटांड़, पिहरा के बाराडीह जंगलों में शराब माफिया पुनः सक्रिय हो गए हैं। और वे धडल्ले से जहरीली महुआ शराब का निर्माण कर इसे गावां, तिसरी, सतगावां व बिहार राज्य में भेज रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि गावां

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 7, 2022 Jan 7 49 Views
Share

गावां : गावां थाना क्षेत्र के सीमावर्ती सह सुदूरवर्ती क्षेत्र गाढीसांख, डुमरझारा, बरमसिया, खेशनरों, राजोखार, लोढ़ियाटांड़, पिहरा के बाराडीह जंगलों में शराब माफिया पुनः सक्रिय हो गए हैं। और वे धडल्ले से जहरीली महुआ शराब का निर्माण कर इसे गावां, तिसरी, सतगावां व बिहार राज्य में भेज रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि गावां थाना क्षेत्र में संचालित लगभग होटलों में इन शराबों व अंग्रेजी शराबों को भी खपाया जा रहा है।
बता दें कि इन इलाकों में पुलिस व उत्पाद विभाग द्वारा कई बार कार्रवाई किया गया है। एक दो शराब भट्ठियों को तोड़े जाने की वजह से दर्जनों शराब भट्ठियों के मालिक कुछ दिन के लिए अपने कार्य की गति धीमी कर दिए थे जो कि अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है।
बताते चलें कि आम ग्रामीणों से लेकर कई छोटे बड़े महुआ शराब कारोबारियों के बीच में यह बात की चर्चा रहती है कि जब भी कोई नया पदाधिकारी आते है तो इन शराब माफियाओं से सांठगांठ करने के लिए खानापूर्ति युक्त कार्यवाही किया जाता है। और सांठगांठ हो जाने के पर पूरे धडल्ले से इसका उत्पाद व बिक्री किया जाता है। बताया जाता है कि ज्यादातर शराब माफिया अपने जहरीले महुआ शराब को गावां, मंझने, अमतरो, हरदिया, पिहरा बरमसिया, सीजुआई, लोकाय, तिसरी आदि के रास्तों से सप्लाई करते हैं।
इस संबंध में जब भी गावां पुलिस से बातचीत की जाती है या जानने का प्रयास किया जाता है तब उनके द्वारा सीमित फोर्स होने का बहाना बना कर या फिर लोकाय व तिसरी थाना क्षेत्र में होने की बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है।आखिर ऐसे में सवाल यह उठता है कि कई बार कार्यवाही होने के बावजूद शराब माफिया पुनः क्यों सक्रिय होते जा रहे हैं? आखिर क्यों सिर्फ भट्ठियों को तोड़ा जाता है उन्हे गिरफ्तार करने में गावां, तिसरी व लोकाय पुलिस क्यों नाकामयाब है और क्यों उनके खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है। अगर पूरी बातों को गहराई में जाकर देखा जाए तो पुलिस व उत्पाद विभाग की भूमिका संदिग्ध मिलेगी।
होगी कार्रवाई : थानेदार
थानेदार पिंटू कुमार ने कहा कि शीघ्र ही टीम गठित कर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories