TOP BANNER
Sponsored

जमुआ और देवरी के किसानों ने सुना एफपीओ के नाम प्रधानमंत्री का संदेश

पीएम ने एफपीओ के किसानों से कहा प्राकृतिक खेती पर दें जोर गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश भर में बने एफपीओ के किसानों को संबोधित किया । पीएम का एफपीओ के नाम संदेश को जमुआ और देवरी प्रखंड में नाबार्ड और आइडिया संस्था द्वारा गठित एफपीओ से जुड़े किसानों ने भी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 2, 2022 Jan 2 34 Views
Share

पीएम ने एफपीओ के किसानों से कहा प्राकृतिक खेती पर दें जोर

गिरिडीह : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश भर में बने एफपीओ के किसानों को संबोधित किया । पीएम का एफपीओ के नाम संदेश को जमुआ और देवरी प्रखंड में नाबार्ड और आइडिया संस्था द्वारा गठित एफपीओ से जुड़े किसानों ने भी सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि एफपीओ से किसानों की आमदनी बढ़ेगी । एफपीओ के माध्यम से किसान अब व्यापार करेंगे । सरकार एफपीओ के माध्यम से देश के किसानों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। विदित हो कि पीएम के आह्वान पर देशभर में दस हजार एफपीओ का गठन किया गया है । एफपीओ से जुड़े करोड़ों किसानों को आगे बढ़ाने के लिए नाबार्ड, ईनाम , कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि क्षेत्र में कार्य करने वाले कई संस्थान कार्य कर रहे हैं । प्रधानमंत्री ने सभी किसानों को नव वर्ष की बधाई भी दी और कहा कि किसान प्राकृतिक खेती पर जोर दें। उन्होंने एफपीओ से उत्पादन , इनपुट, प्रोसेसिंग यूनिट से लेकर मार्केटिंग तक की विस्तार से जानकारी ली । प्रधानमंत्री ने एफपीओ को प्राकृतिक खेती और रासायनिक खेती में अंतर और उससे लाभ की जानकारी दी ।

कहा कि प्राकृतिक खेती से पर्यावरण का संरक्षण होगा । उन्होंने कहा कि एफपीओ कस्टम हायरिंग सेंटर संचालित कर रहे हैं जिससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है । पीएम ने शनिवार को एफपीओ को इक्विटी के रूप में ऑनलाइन एक करोड़ चौबीस लाख रू अनुदान भी दिया । पीएम से बात करके एफपीओ के किसान काफी खुश दिखे ।
पीएम के संबोधन को सुनने के लिए जमुआ प्रखंड में जमुआ एफपीओ, केन्दुआ एफपीओ, सटीक एफपीओ और पर्णहरित एफपीओ तथा देवरी प्रखंड में जमडीहा एफपीओ ने खास व्यवस्था की थी । लैपटॉप के माध्यम से सैकड़ों किसानों ने पीएम के संदेश को सुना और देशभर में एफपीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और लाभ उठाया ।
मौके पर जमुआ एफपीओ के डायरेक्टर दीपक कुमार, जमडीहा एफपीओ के महेंद्र शर्मा, सटीक एफपीओ के लक्षण महतो, केन्दुआ एफपीओ के पवन कुमार वर्मा, पर्णहरित एफपीओ के सुरेश वर्मा सहित अन्य किसान मौजूद थे ।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories