AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रेमी ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने फेंका था महिला शव, 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मामला सुलझाया

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के झारो नदी किनारे मिले महिला के अधजले शव मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए महज 12 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया. मंगलवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर पुरे मामले की जानकारी दी.   इस बाबत एसपी श्री रेणु ने बताया कि झारो


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के झारो नदी किनारे मिले महिला के अधजले शव मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए महज 12 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया. मंगलवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर पुरे मामले की जानकारी दी.

 

इस बाबत एसपी श्री रेणु ने बताया कि झारो नदी के किनारे एक अज्ञात शव के बरामद होने की सूचना पर जमुआ थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अधजले शव को बरामद कर पहले शव की पहचान की. शव की पहचान 32 वर्षीय पुष्पा देवी के रूप में होने के बाद जमुआ थाने में कांड 367 / 21 दर्ज किया गया.

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पंकज राणा और उमेश राणा को गिरफ्तार किया तो पुरे मामले से पर्दा उठ गया. एसपी श्री रेणु ने बताया कि सबूत को छिपाने के लिए शव को जलाकर फेंका गया था. उन्होंने बताया कि मृतका का मोबाइल व आभूषण, हत्या में प्रयुक्त रस्सी,आल्टो कार को बरामद किया गया है. वहीं आरोपियों को न्याययिक हिरासत में भेजा जा रहा है. प्रेसवार्ता में जमुआ सर्किल इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप दास शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories