AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अटल बिहारी वाजपेयी जी के पद चिन्ह पर चलने का लिया गया संकल्प

गावां : गावां में एक कार्यक्रम का आयोजन कर अटल बिहारी वाजपेयी जी का जयंती मनाया गया। गावां बाजार स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय और गावां थाना मोड़ के पास सासंद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल के आवास के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर अटल बिहारी वाजपेयी जी का 97वां जयंती पर उन्हें नमन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां में एक कार्यक्रम का आयोजन कर अटल बिहारी वाजपेयी जी का जयंती मनाया गया। गावां बाजार स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय और गावां थाना मोड़ के पास सासंद प्रतिनिधि भगवान दास बरनवाल के आवास के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर अटल बिहारी वाजपेयी जी का 97वां जयंती पर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, अटल बिहारी बाजपेयी जिंदाबाद आदि नारे भी लगाए।

कार्यकम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था। आज उनकी 97 वीं जयंती है। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मां भारती के नाम कर दिया था। उनका जन्म वर्तमान मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। कविताओं के जरिये अपने विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी वे जाने जाते हैं। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने की बात कही।
मौके पर सांसद प्रतिनिधि भगवानदास बरनवाल, जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, बनारस सिंह, पुक्कू सिंह, अजीत शर्मा, ललित पांडेय, विकास जॉनी, शंभु सिंह, जीतू सिंह, रोहित कुमार, ललन चौधरी, कांग्रेस यादव समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories