TOP BANNER
Sponsored

गावां : सांख में मनाया गया दो दिवसीय माइका महोत्सव, कई बच्चों को किया गया सम्मानित

गावां : गावां प्रखंड स्थित उमवि सांख में जागो फॉउंडेशन की ओर से आरएमआई के सौजन्य से दो दिवसीय माइका महोत्सव का समापन शुक्रवार को किया गया। समापन के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। मौके पर फाउंडेशन के प्रोजेक्ट

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 24, 2021 Dec 24 61 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित उमवि सांख में जागो फॉउंडेशन की ओर से आरएमआई के सौजन्य से दो दिवसीय माइका महोत्सव का समापन शुक्रवार को किया गया। समापन के दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया। मौके पर फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर बीरेंद्र वर्मा ने खोरठा गीत गाकर लोगों का स्वागत किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों व बच्चों के विकास पर स्थानीय लोगों से मिल जुलकर विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार ने कहा कि माइका महोत्सव इस क्षेत्र के लिए बहुत ही बढ़िया कार्यक्रम है। यह क्षेत्र ढिबरा जैसी खनिज संपदा से भरा है लेकिन यह कब तक भरा रहेगा। इसकी कोई गारंटी नहीं है। जागो फॉउंडेशन द्वारा लगातार वैक्सीनशन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे वैक्सीनशन में काफी बढ़ोतरी हो रही है। जागो फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष सरोजित कुमार ने कहा कि दो दिन के इस माइका महोत्सव में बच्चों के बीच विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया था। जिसमें लोकगीत, परंपरागत नृत्य, क्रिकेट व मॉडल साइंस प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि दो दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों का प्रतिभा देखकर काफी खुशी हुई। इस तरह का कार्यक्रम सांख पंचायत के अलावा प्रखंड के सभी पंचायतों में आयोजन किया जाना चाहिए। ताकि दूसरे पंचायत के लोगो को इस तरह का कार्यक्रम के तहत अपनी प्रतिभा दिखा सकें। मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, कौशल पासवान, सुनील यादव, ललित पांडेय, हेमलाल यादव, अखलेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष गावां चन्द्रशेखर आजाद, महेंद्र कुमार, विकास जॉनी, अजित पांडेय व मथुरा यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories