AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां थानेदार ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ की छापेमारी, 100 लीटर शराब नष्ट

गावां : गावां थाना क्षेत्र के बरमसिया जंगल में गावां पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर एक अवैध शराब भट्टी को नष्ट कर दिया। इस दौरान जंगल में शराब भट्टी के आसपास घूम रहे 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। विशेष जानकारी देते हुए गावां थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गावां


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के बरमसिया जंगल में गावां पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर एक अवैध शराब भट्टी को नष्ट कर दिया। इस दौरान जंगल में शराब भट्टी के आसपास घूम रहे 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

विशेष जानकारी देते हुए गावां थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गावां के सीमावर्ती जंगलों में कई अवैध शराब भट्ठियों के चलने की सूचना मिली है। जिसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है। और इसी संबंध में शुक्रवार को भी उन्होंने दल बल के साथ बरमसिया के जंगल पहुंचे। जहां उन्हें आता देख भट्टी में काम कर रहे सभी लोग गायब हो गए। उन्होंने बताया कि पूरे दिन खोजबीन के बाद उन्हें एक शराब भट्टी दिखाई दिया जिसे वे तोड़ फोड़ कर दिए। साथ ही जंगल में घूम रहे दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताक्ष के लिए अपने साथ ले आए। उन्होंने साथ ही कहा कि बाकी शराब भट्ठियों पर जल्द ही कार्यवाही किया जाएगा। उन्होंने शराब माफियाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अपना अवैध कारोबार जल्द ही बंद करें अन्यथा उनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि गावां के जंगलों में शराब भट्ठियों को अवैध रूप से संचालित होना कोई नई बात नही है। लगभग दर्जनों अवैध शराब भट्टी वन भूमि पे संचालित है जिसमे जहरीले पदार्थों का प्रयोग किया जा रहा है। अब देखना यह है कि गावां के नए थाना प्रभारी शराब के इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने में कितना कामयाब साबित होते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories