TOP BANNER
Sponsored

आसमान में 13 हजार फीट पर फहराया महाकुंभ का झंडा

प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ 2025 की तैयारी के बीच ही प्रयागराज की ही बेटी अनामिका शर्मा ने महाकुंभ के झंडे को आकाश में लहरा कर दुनिया को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया है. अनामिका ने 08 जनवरी 2025 को बैंकॉक के आसमान में 13000 फीट की ऊंचाई पर ‘दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ’ का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 10, 2025 Jan 10 52 Views
Share

प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ 2025 की तैयारी के बीच ही प्रयागराज की ही बेटी अनामिका शर्मा ने महाकुंभ के झंडे को आकाश में लहरा कर दुनिया को महाकुंभ में आने का निमंत्रण दिया है. अनामिका ने 08 जनवरी 2025 को बैंकॉक के आसमान में 13000 फीट की ऊंचाई पर ‘दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ’ का आधिकारिक झंडा लेकर छलांग लगाई. अनामिका की इस उपलब्धि पर अब बधाईयों का तांता लग गया.

अनामिका शर्मा इससे पहले 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के भव्य उद्घाटन को स्मरणीय बनाने के लिए “जय श्रीराम” एवं श्री राम मंदिर के ध्वज के साथ भी 13000 फीट की ऊंचाई से हवा में कूदी थीं. यह छलांग भी अनामिका ने बैंकॉक में ही लगाई थी. अपने देश में इन सुविधाओं का अभाव होने के कारण अनामिका को अपने अभ्यास के लिए रूस, दुबई और बैंकॉक जाना पड़ता है.

अनामिका ने इस उपलब्धि पर कहा कि ‘मैं गर्व से कहती हूं कि मैं भारत की बेटी हूं.’ अनामिका शर्मा की भारतीय सांस्कृतिक और परंपराओं में बहुत आस्था है. अनामिका ने महाकुंभ के बारे में बताते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की शास्त्रार्थ परंपरा का ही बृहद रूप है. ऋषियों, मुनियों, तपस्वी जनों, धर्माचार्यों आदि के संगम नगरी में प्रवास करने से ही संपूर्ण परिवेश दिव्य हो जाता है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories