TOP BANNER
Sponsored

पुरुषों ने भी उठाया ‘मईया सम्मान योजना’ का लाभ; अब होगी वसूली

बोकारो : झारखंड सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना “मईया सम्मान योजना” में बड़ी धांधली का खुलासा हुआ है. बोकारो में मईया की जगह अब बबुआ को भी सामान राशि मिल रही है, जी हां बोकारो के कसमार प्रखंड में एक पुरुष ने मैया सम्मान योजना का आवेदन कर इसका लाभ ले लिया है. कसमार प्रखंड

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 10, 2025 Jan 10 81 Views
Share

बोकारो : झारखंड सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना “मईया सम्मान योजना” में बड़ी धांधली का खुलासा हुआ है. बोकारो में मईया की जगह अब बबुआ को भी सामान राशि मिल रही है, जी हां बोकारो के कसमार प्रखंड में एक पुरुष ने मैया सम्मान योजना का आवेदन कर इसका लाभ ले लिया है. कसमार प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र के ऑपरेटर मझुरा के गांव के आनंद कुमार प्रजापति ने अपने नाम से आवेदन कर मईया सम्मान योजना की राशि ले ली.

इस मामले पर कसमार प्रखंड की बीडीओ नम्रता जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैया समाज योजना से जुड़ी शिकायतें आ रही है कि कुछ प्रज्ञा केंद्र के संचालक गड़बड़ी कर रहे हैं. ऐसे में मईया सम्मान योजना को लेकर सत्यापन भी चल रहा है और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कसमार प्रखंड के अपात्र लाभुको को मईया सम्मान की राशि सरेंडर करने का निर्देश दिया जा रहा है .वहीं प्रज्ञा केंद्र के ऑपरेटर आनंद कुमार के मामले में 6500 रुपए की वसूली की जा चुकी है और एफआईआर भी दर्ज की जाएगी.

बता दें कि राज्य के सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने इस योजना के तहत लाभ पाने वाले अपात्र व्यक्तियों की पहचान करने के निर्देश सभी जिलों के उपायुक्तों (डीसी) को दिए हैं. वहीं वर्तमान में बोकारो जिले में अबतक कुल 6000 अपात्र मईया सम्मान योजना के लाभुक चिन्हित किए गए हैं, जिन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories