AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सहारा के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, करोड़ों लोगों के फंसे पैसे होंगे वापस

सहारा के करीब 10 करोड़ निवेशकों आज यानी 18 जुलाई 2023 को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च करेंगे। इस रिफंड पोर्टल (वेबसाइट) की मदद से सहारा के उन निवेशकों के पैसे वापस मिलेंगे जिनके निवेश का टाइम पूरा हो चुका है। इस पोर्टल पर सहारा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सहारा के करीब 10 करोड़ निवेशकों आज यानी 18 जुलाई 2023 को बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह सहारा रिफंड पोर्टल लॉन्च करेंगे। इस रिफंड पोर्टल (वेबसाइट) की मदद से सहारा के उन निवेशकों के पैसे वापस मिलेंगे जिनके निवेश का टाइम पूरा हो चुका है। इस पोर्टल पर सहारा निवेशकों को रिफंड से जुड़ी हर एक जानकारी दी जाएगी। बता दें, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह कार्रवाई हो रही है।

किन लोगों को मिलेगा पैसा?

सहारा समूह की सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड समितियों के पास पैसे जमा करने वाले निवेशकों को राहत दिलाने के लिए सहकारिता मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इनके दावों की भरपाई के लिए 5,000 करोड़ रुपये सीआरसीएस को हस्तांतरित करने का आदेश दिया था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

निवेशकों को क्या करना होगा?

सहारा निवेशकों को पहले तो ये चेक करना होगा कि उनका पैसा किस समिति में लगा है। वहीं, अपने सभी डॉक्यूमेंट को इकट्ठा करना होगा। जब तक सभी जानकारी पूरी तरह से स्पष्ट ना हो जाए तब ये डॉक्यूमेंट किसी को देने से बचना चाहिए। सहारा के एजेंट की इस पूरे रिफंड प्रोसेस में क्या भूमिका रहने वाली है इसकी भी जानकारी पोर्टल लॉन्च होने के बाद पता चल जाएगी।

यूपी-बिहार के सबसे अधिक लोग

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

याद करिए 2005 के आस-पास का दौर जब यूपी-बिहार के गली-मुहल्लों में सहारा की योजना की धूम थी। लोग अपनी गाढ़ी कमाई सहारा इंडिया में अच्छे रिटर्न के लिए जमा कर रहे थे। उन्हें क्या पता था कि एक दिन यह कंपनी उनके पैसे लौटाने से मना कर देगी।

2009 में जब कंपनी आईपीओ के लिए गई तो सारी पोल ही खुल गई। जांच की गई तो पता चला कि सहारा इंडिया ने 24,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। शेयर बाजार को रेगुलेट करने वाली संस्था ने सहारा को निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए कहा। लेकिन कंपनी ने आदेश को नहीं माना। समय आगे बढ़ता गया और मामला कानूनी दांव पेंच में फंसता गया। लेकिन निवेशकों का इंतजार अब आज खत्म हो रहा है।

Source : Hindustan

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories