TOP BANNER
Sponsored

झारखंड विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण में होगा गिरिडीह जिले के सभी 6 सीटों पर चुनाव, उपायुक्त व एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी विस्तृत जानकारी

गिरिडीह : झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 की डुगडुगी बज चुकी है. झारखण्ड में इस बार 2 चरण में चुनाव होंगे. पहले चरण में 13 नवम्बर को जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जायेंगे. वहीं 23 नवम्बर को चुनाव के नतीजे आ जायेंगे. गिरिडीह जिले की बात करें तो यहां के सभी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 15, 2024 Oct 15 49 Views
Share

गिरिडीह : झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 की डुगडुगी बज चुकी है. झारखण्ड में इस बार 2 चरण में चुनाव होंगे. पहले चरण में 13 नवम्बर को जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जायेंगे. वहीं 23 नवम्बर को चुनाव के नतीजे आ जायेंगे. गिरिडीह जिले की बात करें तो यहां के सभी 6 सीट पर दूसरे चरण में मतदान होंगे. वहीं चुनाव आयोग के तारीखों के घोषणा के बाद समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने बताया कि निर्वाचन के घोषणा के उपरांत पूरे जिले में आचार संहिता लागू कर दिया गया है.

06 विधान सभा क्षेत्र में कुल 20 लाख 54 हजार 303 मतदाता

गिरिडीह जिला अन्तर्गत 06 विधान सभा क्षेत्र में कुल 20 लाख 54 हजार 303 मतदाताओं की संख्या है. जिसमें 28 धनवार में 3 लाख 70 हजार 226 मतदाता, 29 बगोदर में 3 लाख 86 हजार 603 मतदाता, 30 जमुआ में 3 लाख 58 हजार 488 मतदाता, 31 गांडेय में 3 लाख19 हजार 358 मतदाता, 32 गिरिडीह में 3 लाख 04 हजार 170 मतदाता तथा 33 डुमरी में 3 लाख 15 हजार 458 मतदाता शामिल हैं. इन मतदाताओं में पुरुष मतदाता 10 लाख 52 हजार 340 एवं महिला वोटरों की संख्या 10 लाख 01 हजार 953 तथा थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 10 तथा सर्विस वोटर की संख्या 1 हजार 845 है.

MIDDLE
Sponsored

2 हजार 393 मतदान केंद्र

जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 2 हजार 393 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. साथ हीं दिव्यांग व बुजूर्ग मतदाताओं को पूर्व की तरह विभिन्न सुविधाओं मुहैया करायी जायेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना जारी होने के पश्चात् आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है. उक्त परिप्रेक्ष्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा. आचार संहिता का उलंघन करनेवालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होगी. साथ ही संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि अगले 24 घंटे में सरकारी और 48 घंटे में सार्वजनिक प्रकार बैनर/पोस्टर और होर्डिंग को हटा दिए जाए.

भयमुक्त होकर शतप्रतिशत मतदान करने की अपील

MIDDLE
Sponsored

आगे जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव आदर्श आचार संहिता सख्ती से लागू हो इनमें मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है. साथ ही उन्होंने कहा कि शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दण्डाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसके अलावे उपायुक्त ने विधानसभा आम चुनाव, 2024 को लेकर मतदाताओं से भयमुक्त होकर शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की.

सभी कोषांगों का कर दिया गया है गठन
 

साथ ही उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा आम चुनाव सम्पन्न कराने के दृष्टिकोण से पूर्व में हीं सभी कोषांगों का गठन कर दिया गया है. प्रत्येक कोषांग के लिए प्रभारी पदाधिकारी के साथ-साथ वरीय पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न प्रखंडों कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इस बार शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई स्तर पर कार्य किये जा रहे हैं. साथ ही वोटर हेल्पलाइन ऐप, सी विजिल ऐप, 1950, सक्षम ऐप आदि की जानकारी भी आमजनों को दी जाएगी.

सुरक्षा की दृष्टि से बनाया गया 17 चेकनाका

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एफएसटी दल की संख्या 17 है, जो तीन शिफ्ट में कार्य करेंगे. इसी प्रकार एसएसटी दलों की संख्या भी 17 है, जो तीन शिफ्ट में कार्य करेगें. साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से 17 चेकनाका बनाया गया है, जिसके माध्यम से आवागमन की नियमित निगरानी की जाएगी. तथा AEO की संख्या 06, VST की संख्या 39, VVT की संख्या 06 है.

10, 528 मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के इस पर्व में 10, 528 मतदान कर्मियो की प्रतिनियुक्ति की गई है. 28 धनवार विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी, खोरी महुआ, 29 बगोदर विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, 30 जमुआ विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता, 31 गांडेय विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, 32 गिरिडीह विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह तथा 33 डुमरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरी है.

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा कर दी है. इसी अधिसूचना के साथ पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है. सभी संबंधित अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का उचित अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने के अलावे सीमावर्ती ईलाकों में विशेष गश्ती व विशेष अभियान चलाया जायेगा, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जायेगी. भ्रामक और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कारवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टैटिक निगरानी दल का गठन किया गया है, ताकि शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव संपन्न कराया जा सकें.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories