TOP BANNER
Sponsored

राज्य तैराकी प्रतियोगिता में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

गिरिडीह : जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित स्विमिंग पूल में 12 और 13 जुलाई को आयोजित 15वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।   झारखंड तैराकी संघ और जिला तैराकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में स्कूल के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 14, 2025 Jul 14 65 Views
Share

गिरिडीह : जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्थित स्विमिंग पूल में 12 और 13 जुलाई को आयोजित 15वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता में सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, गिरिडीह के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

झारखंड तैराकी संघ और जिला तैराकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में स्कूल के कुल 9 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा चार के रुपेश कुमार राणा ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक जीतकर स्कूल का परचम लहराया। वहीं कक्षा सात के जपजीव सिंह सलूजा, अभय रंजन और अश्विनी कुमार ने 200 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक अपने नाम किया।

MIDDLE
Sponsored

इधर कक्षा नौवीं के अभिषेक कुमार शर्मा ने भी 400 मीटर फ्री स्टाइल, 200 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर फ्री स्टाइल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

छात्रों की इस सफलता पर स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की निर्देशक रमनप्रीत कौर सलूजा ने बच्चों की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी।

स्कूल के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने भी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि गिरिडीह जैसे छोटे शहर से राज्य स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना गर्व की बात है।

MIDDLE
Sponsored

बताया गया कि इन प्रतियोगिताओं के लिए छात्र पिछले एक महीने से स्विमिंग कोच घनश्याम रजक के निर्देशन में लगातार अभ्यास कर रहे थे। मेहनत का फल उन्हें इस उपलब्धि के रूप में मिला।विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories