AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नाबालिग को जंगल में बंधक बनाकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

तिसरी (गिरिडीह): तिसरी प्रखंड के थानसिंहडीह ओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक गांव के युवक ने किशोरी को जबरन जंगल में ले जाकर रातभर बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने थानसिंहडीह ओपी में आवेदन देकर बताया कि 12

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 14, 2025 Sep 14 81 Views
Share

तिसरी (गिरिडीह): तिसरी प्रखंड के थानसिंहडीह ओपी क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि एक गांव के युवक ने किशोरी को जबरन जंगल में ले जाकर रातभर बंधक बनाए रखा और दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां ने थानसिंहडीह ओपी में आवेदन देकर बताया कि 12 सितंबर की रात उनकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि उसे युवक उसे जंगल में ले गया है। काफी हो-हल्ला के बाद आरोपी का जीजा किशोरी को घर के पास छोड़ गया। पूछताछ में किशोरी ने पूरी घटना की जानकारी दी।

थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। पुलिस इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने भी आरोपी के हिरासत में होने की पुष्टि की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश भी की गई, लेकिन रविवार को चाइल्ड लाइन पर्यवेक्षक रंजीत कुमार साव, बाल अधिकार कार्यकर्ता इंकज कुमार, तथा एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन से अजय पाठक और राजेश सिंह गांव पहुंचे। इनके हस्तक्षेप के बाद मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories