AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह में सड़क हादसा : बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक गंभीर

गिरिडीह : जिले के जमुआ-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक उमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कारोडीह कस्तूरबा विद्यालय के समीप रात लगभग 10 बजे हुआ, जब दोनों युवक पल्सर बाइक (JH


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के जमुआ-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक उमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कारोडीह कस्तूरबा विद्यालय के समीप रात लगभग 10 बजे हुआ, जब दोनों युवक पल्सर बाइक (JH 11AR 8795) से कहीं जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उमेश यादव को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उमेश कारोडीह गांव निवासी पूरण यादव का इकलौता पुत्र था। वहीं, घायल विकास यादव को स्थानीय लोगों की मदद से गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस घटना के बाद कारोडीह गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories